![]() |
| Document Photo |
लखनऊ, 19 मई 2026। लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज में लगातार बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा को पत्र लिखा है। विधायक ने आज दोपहर 2 बजे कैंप कार्यालय पर मुख्य अभियंता समेत अफसरों को तलब किया है।
पत्र में क्या लिखा: डॉ. बोरा ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज के चारों वार्ड में पिछले तीन दिन से लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। जनता बेहाल और आक्रोशित है।
मंत्री से की ये मांग: विधायक ने ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया है कि मुख्य अभियंता, लेसा ट्रांसगोमती को निर्देशित करें कि वे 19 मई को दोपहर 2 बजे सेवा हॉस्पिटल परिसर, सीतापुर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचें। मौके पर वस्तुस्थिति स्पष्ट कर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए।
कॉपी भेजी इनको: पत्र की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, चेयरमैन UPPCL और MD मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भी भेजी गई है।
⚡ फैजुल्लागंज में 3 दिन से अघोषित बिजली कटौती
MLA डॉ. नीरज बोरा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
आज 2 बजे कैंप ऑफिस पर अफसरों को किया तलब
जनता बेहाल, आक्रोशित


0 टिप्पणियाँ