📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

गोमतीनगर एक्सप्रेस में महिला का शव मिलने से सनसनी

लखनऊ, 17 मई 2026। गोमतीनगर एक्सप्रेस के S-1 कोच से एक महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। जीआरपी लखनऊ ने मामले में प्रेस नोट जारी कर आधिकारिक जानकारी दी है।

क्या है पूरा मामला:

दिनांक 17.05.2026 को स्टेशन अधीक्षक, पूर्वोत्तर रेलवे, गोमतीनगर से मेमो मिला कि गाड़ी संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस के कोच संख्या 217570 NER S-1 में एक बैग व बॉक्स लावारिस हालत में मिला। 

सूचना पर RPF/GRP की फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। बैग और बॉक्स को चेक करने पर 30-35 वर्ष की एक महिला का शव बरामद हुआ।

घटना के तुरंत बाद सूत्रों के हवाले से जानकारी आई थी कि बॉक्स में सिर कटा धड़ और बैग में हाथ-पैर रखे मिले हैं। ट्रेन की सफाई कर रहे स्टाफ ने शक होने पर GRP को सूचना दी थी। 

हालांकि, GRP लखनऊ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार महिला का शव बोरे में मिला है। 


पुलिस की कार्यवाही

1. शिनाख्त के प्रयास: अज्ञात मृतका की पहचान के लिए विभिन्न माध्यमों से काफी प्रयास किया गया, परन्तु शिनाख्त नहीं हो सकी।

2. पोस्टमार्टम: नियमानुसार पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी भेजा गया। 

3. टीम गठित: अज्ञात मृतका की शिनाख्त हेतु टीम गठित कर रवाना की गई है।

4. जांच जारी: अन्य विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।


जांच के बिंदु:

GRP सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध बॉक्स *शाहजहांपुर स्टेशन* से ट्रेन में चढ़ाए जाने की आशंका है। RPF शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाल रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल किया गया लगता है।

GRP की अपील: अगर किसी की 30-35 साल की महिला परिजन लापता है तो लखनऊ GRP से संपर्क करें। हेल्पलाइन: 1512

नोट: यह खबर GRP के आधिकारिक प्रेस नोट और शुरुआती सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बनाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। खबर अपडेट की जा रही है।_

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें