📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

‘हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल’ का गठन, संजय गुप्ता बोले- व्यापारियों के साथ हर संघर्ष में रहेंगे

पुराने लखनऊ के ऐतिहासिक क्षेत्र हुसैनाबाद के व्यापारी हुए एकजुट, ‘हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल’ का गठन

लखनऊ: पुराने लखनऊ के ऐतिहासिक क्षेत्र हुसैनाबाद के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर “हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल” का गठन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार देर शाम आयोजित बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नई इकाई का गठन किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान हुसैनाबाद क्षेत्र के व्यापारियों ने बाजार की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में सर्वसम्मति से “हुसैनाबाद आदर्श व्यापार मंडल” की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें नुसरत हुसैन (लाला) को अध्यक्ष, सैयद रजा इमाम रिजवी को महामंत्री और बृज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कमर मेहंदी एवं शहजाद अब्बास को उपाध्यक्ष तथा सनी गुप्ता को मंत्री बनाया गया।

संरक्षक मंडल में नवाब मसूद अब्दुल्ला साहब एवं कब्बन नवाब साहब को शामिल किया गया, जबकि कार्यकारिणी में सैयद अजहर इमाम, अतहर इमाम, राजू और सैयद कंबर को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हुसैनाबाद बाजार लखनऊ की ऐतिहासिक पहचान और शान है। यहां के व्यापारी पूरे शहर को दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित कर हुसैनाबाद के ऐतिहासिक स्वरूप को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

नवगठित इकाई के अध्यक्ष नुसरत हुसैन (लाला) ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में क्षेत्रीय व्यापारियों का “व्यापारी सम्मेलन” एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।


नई कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष: नुसरत हुसैन (लाला)
  • महामंत्री: सैयद रजा इमाम रिजवी
  • कोषाध्यक्ष: बृज कुमार
  • उपाध्यक्ष: कमर मेहंदी, शहजाद अब्बास
  • मंत्री: सनी गुप्ता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें