सीतापुर रोड पर 900 एलआईजी/ईडब्ल्यूएस भवन बनाएगा एलडीए
शिया पीजी कॉलेज के पास 16 हजार वर्गमीटर भूमि पर विकसित होगी आवासीय परियोजना, 15 से 35 लाख रुपये तक होगी फ्लैटों की कीमत
लखनऊ। मध्यम और अल्प आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) बड़ी पहल करने जा रहा है। एलडीए सीतापुर रोड पर करीब 900 एलआईजी और ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण करेगा। इस परियोजना में फ्लैटों की कीमत 15 लाख से 35 लाख रुपये तक होगी।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी है। जल्द ही बहुमंजिला अपार्टमेंट निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त कराई गई लगभग 16 हजार वर्गमीटर नजूल भूमि पर यह ग्रुप हाउसिंग परियोजना विकसित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना और ले-आउट प्लान तैयार कर लिया गया है।
परियोजना के तहत 582 एलआईजी और 336 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट बनाए जाएंगे। एलआईजी श्रेणी के 2 बीएचके फ्लैट लगभग 50 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये रखी गई है। वहीं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1 बीएचके फ्लैट लगभग 38 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे और उनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये होगी।
🏠 नए घर के लिए शानदार Home Products
अपने नए फ्लैट को बनाएं और भी स्मार्ट और खूबसूरत। Amazon पर पाएं बेहतरीन Home & Kitchen Products शानदार ऑफर्स के साथ।
🛒 Amazon पर देखेंDisclaimer: इस लिंक से खरीदारी करने पर हमें Amazon Associates Program के तहत कमीशन मिल सकता है।
एलडीए के अनुसार यह परियोजना मुख्य सीतापुर रोड पर स्थित होगी, जिससे लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा आसपास स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, मॉल, बाजार, रेलवे स्टेशन, सब्जी एवं फल मंडी जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं।
परियोजना में आधुनिक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी टावर इंटर-कनेक्ट होंगे, जिससे आवागमन आसान होगा। अपार्टमेंट में 8 पैसेंजर लिफ्ट और 3 सर्विस लिफ्ट की व्यवस्था होगी। साथ ही 600 से अधिक वाहनों के लिए बेसमेंट और स्टिल्ट पार्किंग बनाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त लगभग 3 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में पार्क और ग्रीन एरिया भी विकसित किया जाएगा, ताकि निवासियों को बेहतर वातावरण मिल सके।


0 टिप्पणियाँ