📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ में शुरू हुआ जनगणना-2027 का पहला चरण, 110 वार्डों में मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ


लखनऊ
नगर निगम क्षेत्र में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की नम्बरिंग” कार्य का शुक्रवार को विधिवत शुभारम्भ किया गया। यह अभियान भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों एवं महामहिम राष्ट्रपति के आदेशानुसार संचालित किया जा रहा है।

नगर निगम के अनुसार यह कार्य शहर के सभी 8 जोन और 110 वार्डों में एक साथ शुरू किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए 6270 प्रगणकों और 1049 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है।

अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्मिकों को जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर क्षेत्र में भेजा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद संभाली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह और विनय कुमार राय ने स्वयं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट व्यक्तियों के आवासों पर पहुंचकर मकान सूचीकरण का कार्य किया।

इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को जनगणना के उद्देश्य समझाते हुए सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।

पहले दिन जुटाई गई ये जानकारियां

प्रथम दिवस में प्रगणकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर भवन के उपयोग, भवन की प्रकृति, परिवार में निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या सहित अन्य विवरण एकत्रित करने का कार्य शुरू किया। नगर निगम के अनुसार नागरिकों द्वारा भी अभियान में सहयोग दिया जा रहा है।

नगर आयुक्त की जनता से अपील

गौरव कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले प्रगणकों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि —
“शुद्ध आँकड़े, सशक्त भारत” के लक्ष्य के साथ लखनऊ नगर निगम इस अभियान को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें