📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

न्याय के आगे झुका सत्ता का अहंकार: फैजुल्लागंज वार्ड-73 से ललित तिवारी बने पार्षद

लखनऊ, 24 मई 2026। इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिलाई गई शपथ

राजधानी लखनऊ में महीनों से चल रहा संवैधानिक संघर्ष खत्म हुआ। न्यायपालिका के कठोर हस्तक्षेप के बाद नगर निगम प्रशासन ने फैजुल्लागंज वार्ड-73 से निर्वाचित घोषित ललित किशोर तिवारी को विधिवत पार्षद पद की शपथ दिला दी।

हाईकोर्ट ने सीज किए थे मेयर के अधिकार

मेयर पक्ष की हठधर्मिता के चलते ललित तिवारी को शपथ नहीं दिलाई जा रही थी। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए मेयर सुषमा खर्कवाल के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। इसके बाद नगर निगम को शपथ करानी पड़ी।

'ललित तिवारी सब पर भारी' के नारे गूंजे

नगर निगम मुख्यालय में शपथ ग्रहण के दौरान अवध बार एसोसिएशन के महासचिव ललित किशोर तिवारी के समर्थकों, अधिवक्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने जोरदार नारेबाजी की। पूरे परिसर में “ललित तिवारी सब पर भारी” के नारे गूंजते रहे।

वार्ड की जनता को उठाना पड़ा नुकसान

राजनीतिक टकराव की वजह से फैजुल्लागंज वार्ड-73 महीनों तक प्रभावी प्रतिनिधित्व से वंचित रहा। इससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर शपथ होती तो कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी होतीं।

वार्ड में जश्न का माहौल

शपथ ग्रहण के बाद फैजुल्लागंज में उत्सव जैसा माहौल रहा। समर्थकों ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी की। नागरिकों को उम्मीद है कि अब रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी।

राजनीतिक संदेश: यह घटनाक्रम साबित करता है कि लोकतंत्र में जनता के चुने प्रतिनिधि को अधिकारों से वंचित रखने का प्रयास अंततः न्यायपालिका की चौखट पर खत्म होता है, जहां सत्ता नहीं संविधान सर्वोच्च होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें