📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

चारबाग से वसंतकुंज तक दौड़ेगी मेट्रो: 5801 करोड़ के फेज-1B प्रोजेक्ट को योगी कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ मेट्रो फेज-1B को मिली रफ्तार: चारबाग से वसंतकुंज कॉरिडोर के लिए त्रिपक्षीय MoU को योगी कैबिनेट की मंजूरी

LKO METRO PHASE-1B चारबाग ➡️ वसंतकुंज  लागत: 5801 करोड़ शेयरिंग: केंद्र 50% + राज्य 50% स्टेटस: MoU को मंजूरी

लखनऊ, 18 मई 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लखनऊ मेट्रो फेज-1B के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को बड़ी मंजूरी मिल गई है। चारबाग से वसंतकुंज तक बनने वाले इस कॉरिडोर के लिए केंद्र सरकार, यूपी सरकार और UPMRC के बीच त्रिपक्षीय MoU को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी।

5801 करोड़ की परियोजना, 50-50 की भागीदारी

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि 5801.05 करोड़ रुपये की इस परियोजना में केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत भागीदारी होगी। इस कॉरिडोर के बनने से राजधानी में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को मेट्रो का नया रूट मिलेगा।

कब क्या हुआ:

1. 5 मार्च 2024: कैबिनेट ने DPR को मंजूरी दी थी।

2. 3 सितंबर 2025: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने 5801.05 करोड़ की लागत को मंजूरी दी।

3. 18 मई 2026: योगी कैबिनेट ने त्रिपक्षीय MoU के प्रारूप को मंजूरी दी। केंद्र ने MoU की शर्त रखी थी।

न्याय विभाग से परीक्षण के बाद तैयार MoU में राज्य सरकार की भूमिका और दायित्व भी तय कर दिए गए हैं। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर लखनऊ की यातायात व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें