📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित




लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन प्रतीक यादव को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। 🛒 Buy Now on Amazon सिविल अस्पताल के CMS ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों को इलाज का मौका नहीं मिल पाया।

डॉक्टरों ने क्या कहा
सिविल अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, प्रतीक यादव को सुबह लगभग 6 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं थे और उनका रियल एस्टेट का कारोबार था।

शोक की लहर
प्रतीक यादव के असामयिक निधन से यादव परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही सपा और भाजपा के कई नेता सिविल अस्पताल पहुंचे। अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी परिवार द्वारा जल्द साझा की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें