मथुरा: वृंदावन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। देर रात दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को महाराज जी के शिष्यों द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पैदल यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आधी रात को भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए खड़े थे। इसी दौरान आश्रम की ओर से अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को जानकारी दी गई कि महाराज जी स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल पैदल यात्रा नहीं कर पाएंगे।
पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज वृंदावन के अत्यंत प्रसिद्ध रसिक संत माने जाते हैं। वे अपनी सरल वाणी, जीवन से जुड़े व्यावहारिक मार्गदर्शन और ‘नाम जप’ के संदेश के लिए देश-विदेश में लाखों श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय हैं।
संक्षिप्त परिचय
मूल नाम: अनिरुद्ध कुमार पांडे
जन्म स्थान: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का अखरी गाँव
आश्रम: श्री हित राधा केलि कुंज, रमण रेती, वृंदावन
सिद्धांत: रसिक संतों की परंपरा के अनुसार ‘सहचरी भाव’ और राधा-कृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति।
महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर श्रद्धालु लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। आश्रम की ओर से फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
<


0 टिप्पणियाँ