📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

PM-CM की अपील पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता 7 KM साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे

By Voice of Capital | | लखनऊ
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ऊर्जा संकट और विदेशी मुद्रा बचत के संदेश के तहत लखनऊ में साइकिल चलाकर कार्यालय जाते हुए।

लखनऊ, 13 मई: देश में ऊर्जा संकट एवं पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बुधवार को मिसाल पेश की। वे डायमंड टावर, उदयगंज स्थित अपने निवास से 7 किलोमीटर साइकिल चलाकर लेखराज मेट्रो स्टेशन, अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

संजय गुप्ता का संकल्प: परिस्थितियां सामान्य होने तक हफ्ते में 1 दिन साइकिल और कम से कम 3 दिन मेट्रो ट्रेन से ऑफिस आएंगे-जाएंगे। सिर्फ जरूरी काम के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करेंगे।
🛒 Buy Now on Amazon यह खबर भी पढें

'देश से बड़ा कुछ भी नहीं' - संजय गुप्ता

संजय गुप्ता ने कहा, "वैश्विक परिस्थितियों के कारण देश के समक्ष पेट्रोलियम पदार्थों, कुकिंग गैस एवं ऊर्जा का संकट बड़ा है। ऐसे में PM मोदी की अपील के महत्वपूर्ण मायने हैं। आज की बचत कल की सुरक्षा है। जहां तक संभव हो, देश की विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए सबको प्रयास करना चाहिए।"

उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर उन्होंने यह निर्णय लिया है। "यह समय पेट्रोल, डीजल, बिजली एवं अन्य संसाधनों की अधिक से अधिक बचत करने का है। एक-दूसरे को जागरूक करें और PM के निर्णय के साथ खड़े रहें।"


यह खबर भी पढें

व्यापारियों-नागरिकों से अपील

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से हर संभव रूप से पेट्रोल, डीजल, बिजली की बचत करने की अपील की। साथ ही विदेशी मुद्रा बचाने हेतु जो भी संभव उपाय हो, वह करने को कहा।

"देश से बड़ा कुछ भी नहीं। भविष्य के संकट से निपटने और देश को मजबूत करने के लिए अभी से कदम उठाने होंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें