📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना साइकिल चलाकर पहुंचे विधानसभा, ईंधन बचाने का दिया संदेश

लखनऊ | 14 मई 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास से विधानसभा स्थित कार्यालय तक साइकिल चलाकर पहुंचकर ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वह प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील और मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप अब सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल से कार्यालय जाएंगे।

सरकारी आवास से विधानसभा तक साइकिल यात्रा

सुरेश कुमार खन्ना 10 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशहित में ईंधन की बचत बेहद जरूरी है।

“हमारा राष्ट्रीय दायित्व है कि हम डीजल-पेट्रोल जैसे ईंधन की बचत करें, क्योंकि देश को लगभग 85 से 86 प्रतिशत तेल विदेशों से आयात करना पड़ता है।”

विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर

खन्ना ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के आयात में भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, साइकिल और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाना समय की मांग है।

Disclaimer: इस पेज में दिए गए कुछ लिंक Amazon Associates Program से जुड़े हो सकते हैं। यदि आप इन लिंक के माध्यम से खरीदारी करते हैं, तो हमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए हर नागरिक को ईंधन बचत के अभियान में सहयोग करना चाहिए।

सप्ताह में एक दिन करेंगे साइकिल का प्रयोग

वित्त मंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर भी इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे और सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल से दफ्तर आने-जाने का संकल्प लिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें