📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

UP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह, 15 दिन में करें भुगतान

UP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह

UP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह

लखनऊ, 04 अप्रैल। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर भी पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे। इस फैसले से प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब बिलिंग प्रक्रिया पहले की तरह ही होगी। उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल SMS और WhatsApp के जरिए भेजा जाएगा और भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा।

हर महीने 10 तारीख तक मिलेगा बिल

नई व्यवस्था के तहत सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को हर महीने की 10 तारीख तक बिल मिल जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को समय पर बिल नहीं मिलता है, तो वह WhatsApp चैटबॉट या 1912 पोर्टल के माध्यम से अपना बिल प्राप्त कर सकता है।

बकाया बिल 10 किस्तों में जमा करने की सुविधा

सरकार ने यह भी तय किया है कि 30 अप्रैल तक का बकाया बिल उपभोक्ता 10 आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं। साथ ही मई और जून में विशेष कैंप लगाकर स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

सिक्योरिटी जमा करने में भी राहत

जिन उपभोक्ताओं के यहां पहले प्रीपेड मीटर लगने पर सिक्योरिटी वापस कर दी गई थी, अब पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने पर उनसे सिक्योरिटी राशि 4 किस्तों में ली जाएगी।

बिजली आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर तत्काल बदलने के निर्देश भी दिए गए हैं।

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

  • पूर्वांचल: +91 8010968292
  • मध्यांचल: +91 7669003409
  • पश्चिमांचल: +91 7859804803
  • दक्षिणांचल: +91 8010957826
  • केस्को (कानपुर): +91 8287835233

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें