"फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने एडवाइजरी जारी की, प्रतिकूल प्रभाव (ADR) की रिपोर्टिंग को आदत बनाएं स्वास्थ्य कर्मी" - सुनील यादव
लखनऊ: भारतीय भेषज संहिता आयोग (IPC) के अंतर्गत संचालित Pharmacovigilance Programme of India (PvPI) द्वारा प्राप्त प्रतिकूल औषधीय प्रतिक्रिया रिपोर्टों के वैज्ञानिक विश्लेषण के बाद क्लोनिडीन (Clonidine) दवा के संबंध में एक महत्वपूर्ण ड्रग सेफ्टी अलर्ट जारी किया गया है।
PvPI के अनुसार, क्लोनिडीन के उपयोग से Hyponatremia (रक्त में सोडियम का स्तर कम होना) जैसी गंभीर प्रतिकूल प्रतिक्रिया होने की संभावना पाई गई है। इस क्रम में फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने सभी फार्मासिस्टों को एडवाइजरी जारी की है।
फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा, "सभी स्वास्थ्यकर्मियों को दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव रिपोर्टिंग (ADR) की आदत बना लेनी चाहिए, जिससे जनहानि को रोका जा सके। फार्मासिस्ट जनता के अत्यंत करीब हैं, इसलिए मरीजों को औषधियों के प्रति शिक्षित कर उन्हें जागरूक बनाना हमारी बड़ी जिम्मेदारी है।"
क्या है क्लोनिडीन (Clonidine) दवा?
क्लोनिडीन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप (Hypertension), ADHD के प्रबंधन तथा शराब एवं ओपिओइड सेवन छोड़ने के दौरान उत्पन्न होने वाले लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। यह एक Centrally Acting Alpha-Agonist Hypotensive Agent है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर कार्य करके हृदय गति को कम करती है तथा रक्त वाहिकाओं को शिथिल बनाकर ब्लड प्रेशर नियंत्रित करती है।
हाइपोनेट्रेमिया के संभावित लक्षण (Symptoms)
यदि क्लोनिडीन दवा के सेवन के बाद नीचे दिए गए लक्षण महसूस हों, तो तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें:
आपकी एक रिपोर्ट बचा सकती है हजारों जानें
सुनील यादव ने जोर देकर कहा कि PvPI द्वारा जारी होने वाले ऐसे सुरक्षा अलर्ट स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम नागरिकों द्वारा की गई सजग ADR रिपोर्टिंग का ही परिणाम हैं। प्रत्येक रिपोर्ट भविष्य में हजारों मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
दवाओं के दुष्प्रभाव (ADR) की रिपोर्ट यहाँ करें:
- टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-3024
- मोबाइल ऐप: ADR PvPI App (गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध)
- ऑनलाइन पोर्टल: ADR Monitoring System (ADRMS)


0 टिप्पणियाँ