📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

अलीगंज अग्निकांड: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं महापौर सुषमा खर्कवाल, KGMU में जाना घायलों का हाल

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं महापौर सुषमा खर्कवाल, KGMU में जाना घायलों का हाल।

लखनऊ, 24 जून 2026: लखनऊ के अलीगंज, पुरनिया (सेक्टर-डी) स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बुधवार को माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी पीड़ित परिवारों का ढांढस बंधाने पहुंचीं। इस हृदयविदारक घटना से पूरा शहर स्तब्ध है। महापौर ने नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी के साथ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना और इसके बाद हादसे में जान गंवाने वाले होनहार युवाओं के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

KGMU पहुंचकर घायल जयंत कुमार की स्वास्थ्य स्थिति की ली जानकारी

महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने केजीएमयू अस्पताल का दौरा किया। वहाँ उन्होंने अलीगंज अग्निकांड में झुलसे ऐशबाग निवासी जयंत कुमार के पास जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। महापौर ने डॉक्टरों की टीम से बातचीत कर जयंत के इलाज की प्रगति और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंचीं महापौर, नम आंखों से साझा किया दर्द

हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं के घर पहुंचकर महापौर ने परिजनों को सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया:

  • सागर पंत (गुडम्बा मायापुरी): महापौर ने स्वर्गीय सागर पंत के शोकाकुल परिजनों से भेंट की और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
  • ज्योति (कमता चिनहट): ज्ञान विहार कॉलोनी पहुंचकर स्वर्गीय ज्योति जी के माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, "एक बेटी का यूं अचानक परिवार से बिछड़ जाना असहनीय और अत्यंत दुखद है।"
  • नीलेश कुमार (गौतमपल्ली): मार्टिनपुरवा पहुंचकर महापौर ने स्वर्गीय नीलेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि एक होनहार युवा का असमय चले जाना ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
  • सुखमणी सिंह (आलमबाग): आदर्श नगर पहुंचकर स्वर्गीय सुखमणी सिंह के परिजनों से मुलाकात की और एक जवान बेटे को खोने वाले परिवार की पीड़ा को साझा किया।
  • अनुक्षा राई (उतरठिया): शांति नगर, बाधेखेड़ा पहुंचकर महापौर ने 25 वर्षीय स्वर्गीय अनुक्षा राई के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया।

"दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, पीड़ित परिवारों को मिलेगा न्याय"

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अलीगंज अग्निकांड की यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है और पूरा नगर निगम व लखनऊ शहर इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। घटना की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है। एसआईटी जल्द ही अपनी जांच पूरी कर ज़िम्मेदार दोषियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी जो एक नजीर बनेगी। सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें