📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

ट्राई रिपोर्ट: पूर्वी यूपी में रिलायंस जियो का दबदबा कायम, अप्रैल 2026 में जोड़े रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक नए ग्राहक

06: मई 2026 | अप्रैल 2026 ट्राई रिपोर्ट के आधार पर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र (UP East) में रिलायंस जियो (Reliance Jio) का विजय रथ लगातार जारी है। हर महीने सबसे अधिक उपभोक्ता जोड़ने की अपनी बादशाहत को बरकरार रखते हुए जियो एक बार फिर सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम ऑपरेटर बनकर उभरा है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में जियो ने क्षेत्र में 4 लाख से भी अधिक नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े हैं।

इस बंपर बढ़त के साथ ही पूर्वी यूपी में जियो के कुल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 4.13 करोड़ के पार पहुंच गई है, जो इसे बाजार में नंबर वन पायदान पर बनाए हुए है।

प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की सुस्त रफ्तार, BSNL को लगा झटका

ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां जियो ने 4 IBM ग्राहक जोड़कर बड़ी छलांग लगाई है, वहीं अन्य प्राइवेट और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों की रफ्तार काफी धीमी रही:

  • एयरटेल (Airtel): अप्रैल महीने में क्षेत्र में केवल लगभग 2.43 lakh नए मोबाइल उपभोक्ता ही जोड़ सकी।
  • वोडा, आइडिया (Vi): इस रेस में और पीछे रही, कंपनी ने मात्र लगभग 1.99 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े।
  • बीएसएनएल (BSNL): सरकारी टेलीकॉम कंपनी को इस अवधि में बड़ा झटका लगा है। बीएसएनएल ने इसी दौरान 5 हजार से भी अधिक मोबाइल उपभोक्ता खो दिए
बाजार हिस्सेदारी (Market Share): पूर्वी यूपी क्षेत्र में कुल मिलाकर करीब 11.03 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता हैं। इसमें से अकेले 37 प्रतिशत से भी अधिक की बाजार हिस्सेदारी के साथ जियो का इस क्षेत्र पर एकछत्र राज है।

वायरलेस होम ब्रॉडबैंड (जियो एयरफाइबर) में भी नंबर-1

सिर्फ मोबाइल नेटवर्क ही नहीं, बल्कि वायरलेस होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी 'जियो एयरफाइबर' (Jio AirFiber) पूर्वी यूपी में लगातार शीर्ष पायदान पर काबिज है।

  • अप्रैल की बढ़त: अप्रैल 2026 में जियो एयरफाइबर ने पूर्वी यूपी में 29 हजार से भी अधिक नए उपभोक्ता जोड़े।
  • कुल कनेक्शन: इस बढ़त के साथ क्षेत्र में जियो एयरफाइबर के कुल कनेक्शनों की संख्या 10.46... लाख हो गई है।
  • मार्केट लीडर: अप्रैल महीने तक पूरे क्षेत्र में कुल 12.88... लाख वायरलेस होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन थे, जिसमें से करीब 81% से ज्यादा हिस्सेदारी अकेले जियो की है।

क्यों पसंद आ रहा है जियो एयरफाइबर?

जियो एयरफाइबर की इस सफलता के पीछे इसकी 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' तकनीक है। यह सेवा उन दूर-दराज और चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी हाई-स्पीड वायरलेस ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचा रही है, जहां पारंपरिक फाइबर-टू-द-होम (FTTH) यानी केबल के जरिए इंटरनेट पहुंचाना बेहद मुश्किल या नामुमकिन होता है। यही वजह है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें