लखनऊ, 8 जून 2026: यूनिटी प्रा. आईटीआई, हुसैनाबाद, लखनऊ में वार्षिक खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षण, खेलकूद, अनुशासन एवं कौशल विकास गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम (आईएएस), प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं उद्यमिता विभाग, उत्तर प्रदेश शासन थे। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान समय में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अली ज़ैदी (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड) ने अपने संबोधन में आईटीआई पाठ्यक्रमों एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत
समारोह में क्रिकेट, बैडमिंटन, कौशल उत्सव तथा कक्षा-वार अनुशासित प्रशिक्षुओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. शुजात हैदर, नवाब मसूद अब्दुल्लाह, यूनिटी कॉलेज के सचिव नजमुल हसन रिज़वी, डॉ. कल्बे सिब्तैन तथा प्रशासक सैयद कल्बे मेहदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को दोहराया गया।




0 टिप्पणियाँ