📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

गोमती नगर: विराम खंड 5 जन कल्याण समिति का चुनाव संपन्न, डॉ. भरत राज सिंह निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

लखनऊ समाचार | स्थान: गोमती नगर | 07 जून 2026

विराम खंड 5 जन कल्याण समिति चुनाव परिणाम गोमती नगर लखनऊ डॉ भरत राज सिंह

आर.पी. सिंह चुनाव अधिकारी और राजेंद्र प्रसाद ऑब्जर्वर की देखरेख में आगामी 5 वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ गठन।

लखनऊ: गोमती नगर जन कल्याण महासमिति से संबद्ध विराम खंड 5 जन कल्याण समिति के आगामी 5 वर्षों के कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। चुनाव अधिकारी आर.पी. सिंह एवं ऑब्जर्वर राजेंद्र प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति (निर्विरोध) से किया गया।

समिति के सदस्यों ने समाज सेवी और प्रबुद्ध नागरिक डॉ. भरत राज सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद स्थानीय निवासियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि आगामी पांच वर्षों में विराम खंड 5 के विकास और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने का काम किया जाएगा।

विराम खंड 5 जन कल्याण समिति: नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह
उपाध्यक्ष राज नारायण सिंह,
विजय कुमार चोपड़ा
सचिव नित्यानंद पांडेय (अधिवक्ता)
कोषाध्यक्ष अतुल जौहरी
सहायक सचिव प्रवीण कुमार मिश्रा
संगठन सचिव प्रभात श्रीवास्तव
सांस्कृतिक सचिव अरुण त्रिवेदी
प्रचार सचिव मनोज शर्मा
कार्यकारी सदस्य चंद्रशेखर सिंह,
राकेश श्रीवास्तव
आमंत्रित सदस्य आलोक सिंह भदौरिया,
आर.पी. शर्मा

बैठक के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने सभी स्थानीय निवासियों और चुनाव टीम का आभार प्रकट किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरी टीम विराम खंड 5 जन कल्याण समिति के उद्देश्यों को पूरा करने और क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एकजुट होकर निरंतर काम करती रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें