📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

Emergency 1975: आपातकाल को लेकर लखनऊ में गरजे योगी, बोले- देश की आंख में धूल झोंक रहे कांग्रेस के युवराज

Constitution Murder Day: आपातकाल बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार, मुलायम की विरासत डुबो रहे उनके उत्तराधिकारी; लखनऊ में बोले सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल की 51वीं बरसी यानी 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में आयोजित 'लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह' को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने महज अपनी सत्ता को बचाए रखने और स्वार्थ के लिए 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाने का महापाप किया था। यह कदम देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों पर सीधा प्रहार था।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आपातकाल के काले दौर में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके संघर्ष को नमन किया।

संविधान की प्रति लेकर देश की आंख में धूल झोंक रहे 'युवराज'

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान न्यायपालिका के अधिकार सीमित कर दिए गए, मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया और रात के अंधेरे में भारत के संविधान की प्रस्तावना तक बदल दी गई। यह सब उसी कांग्रेस ने किया, जिसके 'युवराज' आज हाथ में संविधान की प्रति लेकर देशवासियों की आंख में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र जानना बेहद जरूरी है, इसीलिए 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है।

मुलायम सिंह यादव की विरासत डुबोने पर उतारू हैं उनके उत्तराधिकारी

सपा और राजद पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की वर्तमान पीढ़ी कांग्रेस का पुराना चाबुक भूलकर आज उसी के साये में राजनीति कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब भी कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का प्रयास करती थी, तब मुलायम सिंह यादव उसका कड़ा विरोध करते थे। वह कहते थे कि कुछ भी हो जाए कांग्रेस से गठबंधन नहीं होना चाहिए। लेकिन आज उनके उत्तराधिकारी कांग्रेस के डूबते जहाज पर सवार होकर मुलायम सिंह जी की विरासत को भी डुबोने पर उतारू हैं।

मोदी सरकार की योजनाएं ही सच्चे लोकतंत्र का आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और प्राचीन लोकतंत्र है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के लाभ पहुंचाना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि:

  • देश के 4 करोड़ गरीबों को पक्के आवास और 12 करोड़ परिवारों को शौचालय दिए गए।
  • 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।
  • मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो भारत के पुष्ट लोकतंत्र को प्रदर्शित करता है।
समारोह में ये रहे उपस्थित: लखनऊ में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भारत दीक्षित, गया प्रसाद सोनकर, राम सिंह कुशवाहा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और जिलाध्यक्ष विजय मौर्य सहित भारी संख्या में लोकतंत्र सेनानी और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें