📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

दंगा करने वाले मिट्टी में दफन होंगे - गाजीपुर में बोले सीएम योगी, 692 करोड़ की सौगात

CM Yogi Ghazipur Speech News: दंगा करने वाले मिट्टी में ही दफन होंगे - गाजीपुर में बोले सीएम योगी, 692 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

गाजीपुर में सीएम योगी का सपा पर करारा हमला: "रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले मिट्टी में ही दफन होंगे; माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को जनता पहचाने"

गाजीपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर जिले में 692 करोड़ रुपये लागत की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। सीएम ने कहा कि समाज को बांटने वाले लोग विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी का सम्मान करते थे और माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते थे, लेकिन हमारी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया राज को समाप्त कर दिया है।

“अब गरीब का बेटा बेफिक्र होकर रामलीला का आयोजन करता है। कोई असलहा लहराकर दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर सकता, क्योंकि उसे मालूम है कि ऐसा करने वालों को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा। हमें अवैध असलहा लाइसेंस बनाने में व्यस्त सांसद नहीं, बल्कि जनता की पैरवी करने वाले जनप्रतिनिधि चाहिए।”

— योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश)

🏗️ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का होगा विस्तार: वाराणसी और शक्तिनगर तक जुड़ेगा

गाजीपुर में बेहतर कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने घोषणा की कि सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को गाजीपुर से आगे चंदौली, वाराणसी से जोड़ते हुए शक्तिनगर तक ले जाएगी। इससे क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को अभूतपूर्व गति मिलेगी। अब गाजीपुर से लखनऊ का सफर महज 3 से 3.5 घंटे में तय हो रहा है।

⚔️ 'लहुरी काशी' की धरती पर माफिया का पनपना शोभा नहीं देता

मुख्यमंत्री ने कहा कि लहुरी काशी के रूप में विख्यात गाजीपुर पौहारी बाबा, भगवान परशुराम और महर्षि जमदग्नि की पावन भूमि है। पूर्व विधायक कृष्णानंद राय का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि कृष्णानंद राय ने माफिया के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। सीएम ने चेताया कि अब माफिया को किसी भी कीमत पर सत्ता का संरक्षण नहीं मिलेगा और उन्हें प्रश्रय देने वालों की दुर्गति तय है।

🚨 "देख सपाई-बिटिया घबराई, ऐसे लोगों से रहें सावधान"

सपा पर हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “महिला विरोध इनका जन्मजात अधिकार है। जिसे देखकर बेटियां घबरा जाती थीं, ऐसे सपाइयों से गाजीपुरवासियों को बचकर रहने की जरूरत है। अपने कार्यकर्ताओं को विकास कार्यों की लूट की छूट देने वाले हमें उपदेश न दें, अगर हमने सपा के पापों का पर्दाफाश किया तो वे मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।”

🎖️ गहमर गांव और राष्ट्रनायकों का गौरव गान

एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर का विशेष उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि यहां 12,000 से अधिक सेवारत और 15,000 से अधिक अवकाश प्राप्त सैनिक रहते हैं। 1962, 1965, 1971 और 1999 के कारगिल युद्ध में गाजीपुर के वीरों का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार राष्ट्रनायकों महाराजा सुहेलदेव, वीर अब्दुल हमीद का सम्मान करती है, जबकि पिछली सरकारों ने विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन किया।

👥 मंच पर उपस्थित प्रमुख जन प्रतिनिधि

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक बेदीराम, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें