📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

Gorakhnath Mandir Ram Katha: हर सनातनी की श्वांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम, गोरखनाथ मंदिर में बोले सीएम योगी

Gorakhnath Mandir Shri Ram Katha: हर सनातनी की श्वांस-श्वांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम - सीएम योगी

हर सनातनी की श्वांस-श्वांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम: गोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर सनातनी की श्वांस-श्वांस में प्रभु श्रीराम बसते हैं। भगवान श्रीराम का नाम ऐसा है जिसे बालक हो या वृद्ध, हर कोई अपने करीब पाता है। जीवन में भक्ति के बिना केवल अज्ञानता, अंधकार और अराजकता ही होती है। जीवन को सुगम बनाने के लिए हमें ज्ञान और भक्ति का अनुगामी बनना पड़ेगा।

सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में गुरुवार से शुरू हुई सप्तदिवसीय श्रीमद्वाल्मीकीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन करने के बाद उन्होंने अपने विचार रखे।

“जय श्रीराम या 'राम-राम जी' का यह संबोधन केवल एक अभिवादन नहीं, बल्कि हमारे सनातन संस्कार की पहचान है। इस संबोधन ने हमारे संस्कारों को जोड़ने के साथ ही जीवन की हर परिस्थिति में मर्यादा की लक्ष्मण रेखा भी खींची है।”

— योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर

🚩 "यूपी के तीर्थों में ही मिलता है सनातन मूल्यों को जानने का अवसर"

गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का परम सौभाग्य है कि अपने पावन धामों के कारण यह देश की हृदयस्थली के रूप में प्रतिष्ठित है:

  • अयोध्या: जब भी जीवन में मर्यादा की बात होती है, पूरा देश मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और अयोध्या की ओर देखता है।
  • काशी: जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझने के लिए अविनाशी काशी का मार्ग चुना जाता है।
  • मथुरा-वृंदावन: भक्ति का सच्चा स्वरूप क्या है, इसे जानने के लिए लोग मथुरा-वृंदावन की शरण लेते हैं।
  • प्रयागराज: सामाजिक समरसता और संगम का अलौकिक दर्शन प्रयागराज में होता है।

📖 151 वेदपाठी बालकों के मंत्रोच्चार के साथ निकली पोथी शोभायात्रा

श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में मुख्य मंदिर से कथा स्थल तक बैंड-बाजे, शंखध्वनि और 151 वेदपाठी विद्यार्थियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 'श्रीरामचरितमानस' की पोथी शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गई।

कथा का समय: प्रयागराज से पधारे कथा व्यास आचार्य शांतनु जी महाराज द्वारा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का रसपान कराया जाएगा।

🙏 कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख संत व गणमान्य

इस पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, गोरखपुर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें