📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ: विवेक खंड-2 की समस्याओं को लेकर अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

विवेक खंड-2 की समस्याओं को लेकर अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

विवेक खंड-2 की समस्याओं को लेकर नागरिकों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

लखनऊ। गोमती नगर के विवेक खंड-2 क्षेत्र में व्याप्त स्थानीय समस्याओं और नागरिकों की परेशानियों को दूर करने के लिए आज विवेक खंड-2 जनकल्याण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा।

जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, सचिव राजीव सक्सेना, महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे और सचिव संजय निगम ने संयुक्त रूप से लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री अभिनव रंजन से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया।

📌 ज्ञापन में उठाई गईं मुख्य समस्याएं:

  • सफाई व्यवस्था ठप: क्षेत्र की विभिन्न सड़कों और गलियों में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी का अंबार लगा रहता है।
  • साइकिल पथ पर कब्जा: पी.एन.बी. (पंजाब नेशनल बैंक) से लेकर रेलवे स्टेशन और ट्रिंका चौराहे तक बनाए गए साइकिल पथ पर अवैध अतिक्रमण हो रखा है।
  • नालों की सफाई नहीं: बरसात के मौसम के बावजूद क्षेत्र के बड़े नाले की तलीझाड़ सफाई नहीं कराई गई है।
  • रेलवे स्टेशन तिराहे पर जाम: रेलवे स्टेशन तिराहे पर अवैध रूप से ठेले-खोमचे लगने के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीर परेशान हैं।

निरीक्षण और त्वरित समाधान का आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद अपर नगर आयुक्त श्री अभिनव रंजन ने समस्त समस्याओं को बेहद विस्तार से समझा। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि इन समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें