📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

यूपीएसएसएससी ने जारी किया कैलेंडर, PET 2026 की तिथि घोषित

UPSSSC Exam Calendar 2026 Released Lucknow: यूपीएसएसएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर 2026, दिसंबर तक होंगी मुख्य परीक्षाएं व PET 2026, देखें पूरी सूची

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर: UPSSSC ने जारी किया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2026, PET 2026 अक्टूबर में; देखें सभी परीक्षाओं की तिथियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को पारदर्शी, समयबद्ध और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए **उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)** ने दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, साक्षात्कारों और टंकण परीक्षाओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, विशेष परिस्थितियों में तिथियों में संशोधन किया जा सकता है।

📅 UPSSSC परीक्षा कैलेंडर 2026 (सम्पूर्ण तिथियां):

परीक्षा / पद का नाम परीक्षा की तिथि प्रस्तावित समय
प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा (PET-2025/07) 9 अगस्त 2026 पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे
सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक) मुख्य परीक्षा (PET-2025/08) 23 अगस्त 2026 पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे
अनुदेशक फिटर, ड्राफ्ट्समैन व IT/इलेक्ट्रॉनिक मेंटेनेंस (साक्षात्कार) अगस्त 2026 माह अगस्त में प्रस्तावित
आशुलिपिक मुख्य परीक्षा (हिन्दी आशुलेखन व टंकण) 1 सितंबर 2026 प्रस्तावित
आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (PET-2025/09) 20 सितंबर 2026 पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे
भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा (PET-2023/01) 20 सितंबर 2026 अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे
वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (PET-2025/13) 27 सितंबर 2026 पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे
विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त वर्ग) मुख्य परीक्षा (PET-2025/16) 27 सितंबर 2026 अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे
अनुदेशक मैकेनिक (डीजल इंजन) एवं टर्नर (साक्षात्कार) सितंबर 2026 माह सितंबर में प्रस्तावित
🔥 प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) अक्टूबर 2026 माह अक्टूबर में प्रस्तावित
अनुदेशक मशीनिस्ट (साक्षात्कार) अक्टूबर 2026 माह अक्टूबर में प्रस्तावित
प्लाटून कमाण्डर / ब्लाक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा (PET-2025/11) 22 नवंबर 2026 पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे
हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा (PET-2025/12) 22 नवंबर 2026 अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे
गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा (PET-2025/14) 29 नवंबर 2026 पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे
मोहर्रिर मुख्य परीक्षा (PET-2021/07) 29 नवंबर 2026 अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे
लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा (PET-2025/15) 20 दिसंबर 2026 पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे
विधान भवन रक्षक एवं अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा (PET-2025/10) 20 दिसंबर 2026 अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे
कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा (PET-2023/12) टंकण परीक्षा दिसंबर 2026 माह दिसंबर में प्रस्तावित

🎯 प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET 2026) की तिथि

उत्तर प्रदेश की समूह 'ग' की आगामी सभी सरकारी भर्तियों के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा PET 2026 का आयोजन अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लगातार नज़र बनाए रखें।

💡 विशेष परिस्थितियों में बदल सकती हैं तिथियां

आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि अपरिहार्य या विशेष परिस्थितियों में आयोग द्वारा परीक्षा व साक्षात्कार की तिथियों और समय में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें