📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 DSP और ACP के तबादले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट



लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी सात पन्नों के स्थानांतरण आदेश में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के कुल 144 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस तबादला सूची में राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लखनऊ कमिश्नरेट के कई अधिकारियों को अन्य जिलों व मुख्यालयों में भेजा गया है, जबकि विभिन्न जिलों से अधिकारियों को लखनऊ कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है।

लखनऊ कमिश्नरेट से स्थानांतरित प्रमुख अधिकारी

  • प्रज्ञा पाठक: लखनऊ कमिश्नरेट से वाराणसी कमिश्नरेट।
  • रजनीश वर्मा: लखनऊ कमिश्नरेट से जनपद बागपत।
  • राधा रमण सिंह: लखनऊ कमिश्नरेट से जनपद खीरी।
  • शकील अहमद: लखनऊ कमिश्नरेट से आगरा कमिश्नरेट।
  • अनूप कुमार: लखनऊ कमिश्नरेट से जनपद बांदा।
  • रत्नेश सिंह: लखनऊ कमिश्नरेट से सुरक्षा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश (लखनऊ)।
  • रंजीत कुमार: लखनऊ कमिश्नरेट से एसटीएफ मुख्यालय, उत्तर प्रदेश (लखनऊ)।

लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किए गए नए अधिकारी

  • सुजीत कुमार दुबे: जनपद अयोध्या से लखनऊ कमिश्नरेट।
  • रामकरन: जनपद बुलंदशहर से लखनऊ कमिश्नरेट।
  • अमरीश कुमार: जनपद फिरोजाबाद से लखनऊ कमिश्नरेट।
  • विवेक यादव: प्रयागराज कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट।
  • अरविंद कुमार-I: जनपद उन्नाव से लखनऊ कमिश्नरेट।
  • समीर कुमार सिंह: जनपद बाराबंकी से लखनऊ कमिश्नरेट।

अन्य जिलों व कमिश्नरेट के प्रमुख तबादले

  • दिलीप कुमार सिंह: कानपुर नगर कमिश्नरेट से जनपद मीरजापुर।
  • ओंकार दत्त तिवारी: जनपद गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट।
  • महेन्द्र कुमार शुक्ला: जनपद महोबा से जनपद अयोध्या।
  • रवि कुमार गुप्ता: प्रयागराज कमिश्नरेट से जनपद गोंडा।
  • शुभम तोडी: जनपद संभल से जनपद आजमगढ़।
  • अतुल कुमार सिंह-I: जनपद अमेठी से जनपद महराजगंज।
  • बृजमोहन राय: जनपद फतेहपुर से एपीटीएस चुनार, मीरजापुर।
  • प्रवीण कुमार सिंह-I: जनपद हापुड़ से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट।
  • भास्कर वर्मा: गाजियाबाद कमिश्नरेट से कानपुर नगर कमिश्नरेट।
  • सिद्धार्थ गौतम: गाजियाबाद कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट।
  • संदीप सिंह: जनपद बरेली से वाराणसी कमिश्नरेट।
  • मुनेन्द्र पाल सिंह: जनपद मीरजापुर से प्रयागराज कमिश्नरेट।

इसके अतिरिक्त, आदेश में दो अधिकारियों—सहायक सेनानायक धर्मेन्द्र सिंह यादव (35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ) और पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार (जनपद बस्ती) के पूर्व में हुए स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें