📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

एलडीए के निर्माणधीन नाले की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, महिला घायल

लखनऊ। राजधानी के काकोरी इलाके में स्थित एलडीए की बसंतकुंज योजना में निर्माणधीन नाले की दीवार गिरने से काम कर रहे मजदूर जावेद (35) की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला को गम्भीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।



दरअसल, राजधानी के काकोरी के भरावन खुर्द में एलडीए की वसंतकुंज योजना में नाले के निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे अचानक नाले की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे मजदूर जावेद और महिला दब गए।



लोगों ने आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान जावेद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि महिला को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें