Pages

रमेश सिंह आलइण्डिया ड्राईवर्स फेडरेशन में सचिव नामित

लखनऊ। आल इण्डिया गर्वमेन्ट ड्राईवर्स फेडरेशन ने अपनी राष्ट्रीय क्षेत्रीय कमेटी के विस्तार में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग चालक संघ के पूर्व संगठन मंत्री रमेश सिंह को सचिव नामित किया है। यह जानकारी क्षेत्रीय कमेटी के महासचिव ज्ञानेन्द्र सिंह नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा की अनुमति से चार उपाध्यक्ष और तीन सचिव मनोनीत किये गए है।


क्षेत्रीय महासचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्त पश्चिम क्षे, उत्तराखण्ड, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, चण्डीगढ़, हिमाचल, जम्मूकश्मीर, लद्दाख की क्षेत्रीय कमेटी विस्तार में उत्तर प्रदेश रमेश सिंह, पंजाब के हरप्रित सिंह और गुरमीत सिंह को सचिव नामित किया गया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर उत्तर प्रदेश के अशेाक मिश्रा, प्रदीप कुमार शर्मा,राजपाल सिंह और पंजाब के जसपाल सिंह शामिल है। रमेश सिंह सहित उत्तरप्रदेश के नामित पदाधिकारियों को लोक निर्माण विभाग चालक संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक सिंह और महामंत्री रामफेर पाण्डेय आदि ने बधाई दी। इस दौरान रमेश सिंह ने कहा कि वह अपनी राष्ट्रीय कार्यक्षेत्र में पुरानी पेंशन बहाली, एक देश एक पदनाम एक वेतन के लिए क्षेत्रों का दौरा कर जागरण अभियान चलाएगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ