📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

होली के दिन लखनऊ में टूटा रिकॉर्ड, इतने मरीज मिले

लखनऊ। होली पर कोरोना वायरस ने इस साल के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में सोमवार को 1300 से ज्यादा मरीज मिले। वहीं राजधानी में नौ पत्रकार कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही शहर में 499 केस मिलने से स्थिति गम्भीर होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1,19,075 लोगों के सैम्पल जुटाए गए। इसमें 1368 मरीज कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। पांच मरीजों की मौत हो गई। इसमें दो लखनऊ, एक कानपुर नगर, एक वाराणसी व एक आगरा का मरीज है। 

सूचना है कि योगी सरकार में राज्य मंत्री आवास विकास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

होली के बाद संक्रमण बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है। बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों का घर-घर जाकर ब्योरा जुटाया जा रहा है। कोविड कंट्रोल रूम में बाहर से आने वाले लोगों के नम्बर पर कॉल कर 14 दिन तक मॉनिटरिंग की जाएगी। 

यह खबर भी पढ़ें यहां 👇क्लिक करें 

होली के पहले लखनऊ में फूटा कोरोना का बम, संख्या देख हो जाएंगे हैरान


राजधानी में नौ पत्रकार, एक पत्रकार की बेटी पॉजिटिव मिली। इसके अलावा इंदिरा नगर 35, गोमती नगर 20, मानक नगर 12, आलमबाग 12, सुशांत गोल्फ सिटी 12, महानगर 15, हजरतगंज 18, अलीगंज 12, तालकटोरा 10,आशियाना 9, चौक में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें