Pages

Covid-19 के मामलों में ज़बर्दस्त उछाल, पढ़िए और सचेत रहिए

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से राजधानी में बड़ी संख्या में लोग चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को संक्रमित मरीजों की संख्या में कुछ गिरावट जरूर आयी, मगर मंगलवार को एक बार पॉजिटिव मरीजों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 1490 की छलांग लगाते हुए 5382 नए केस सामने आए हैं। सोमवार को 3892 नये संक्रमित मरीज मिले थे जबकि 21 लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को मौतों में भी ज़बर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। बक्शी का तालाब से रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार दुर्गा प्रसाद शुक्ला की मौत ने सबको हिला कर दिया। उन्हें बुखार था हालांकि उन्होंने जांच नहीं करायी थी। वहीं, पेशे से वकील व पत्रकार विजय दीक्षित की महानगर स्थित मिड लैंड अस्पताल में मौत हो गई। 

  

बिना Covid-19 जांच लोग करा रहे इलाज 

सोमवार तक शहर में अब 23090 सक्रिय केस थे। यह आंकड़े वह जो कि कोविड जांच में सामने आए हैं। लेकिन स्थिति यह है कि शहर के प्रत्येक मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ज्यादातर लोग खुद से ही इलाज कर रहे हैं। इससे स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद स्थिति चिंताजनक हो रही है। संक्रमण भी फैल रहा है। मंगलवार को ऐसे कई लोगों की मौत हुई जो कि बुखार से पीड़ित थे मगर उन्होंने कोविड-19 की जांच नहीं करायी थी। 

यह खबर भी पढ़ें 👇क्लिक करें 

पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान मास्क नहीं तो सामान नहीं

24 घंटे में यूपी में 18,021 नए केस

पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान संक्रमित हो गए हैं। सिविल अस्पताल में 11 डॉक्टरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 3 स्टाफ भी संक्रमित हुए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में यूपी में 18,021 नए केस सामने आए हैं। प्रयागराज में 1856, कानपुर में 1271 केस, वाराणसी में 1404 नए कोविड के मामले मिले हैं। 

वॉयस ऑफ कैपिटल की ओर से सभी से अपील है कि बिना मास्क पहने घर से न निकले। दो गज की दूरी बना कर रखें, समय समय पर हाथ धुलते रहें। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन जरूर करें। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ