Pages

निकाय कर्मियों ने मांगे न माने जाने पर दी आन्दोलन की चेतावनी

लखनऊ। प्रदेश भर के स्थानीय निकाय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। पदोन्नति, वेतनविसंगतियॉ, पदनाम,वेतन,भत्ते ,पेंशन तथा दैनिक वेतन, संविदा व वर्कचार्ज तथा  आउटसोर्सिग कर्मचारियों का विनियमितीकरण ,स्थायी करण समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने से नाराज उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने आन्दोलन की चेतावनी दी है।


महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने सोमवार को कहा की प्रदेश शासन प्रदेश भर के स्थानीय निकाय कर्मचारियों की विभिन्न मांगो के प्रति लापरवाही बरत रहा है। कई बार प्रदेश शासन स्तर पर वार्ता के दौरान जल्द समस्या निस्तारण की आश्वासन दिया जाता रहा है। लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है जिससे  प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगरपालिका, नगरपंचायतो एवं जल संस्थानों के अकेन्द्रियत सेवा के सभी स वर्ग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि नाराज कर्मचारी अब आन्दोलन के मूड में है। प्रदेश के निकायों के कर्मचारियों की सेवा संबंधी व अन्य समस्याओं का समाधान व पूर्व में प्रेषित महासंघ के मांग पत्र व समय समय पर शासन स्तर पर हुई बैठकों पर समय रहते निर्णय कराने के लिए नगर विकास विभाग से मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ