Pages

मुख्यमंत्री ने खिलाडियों से क्यों कहा कि एकजुट रहकर करना होगा इसका सामना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में हॉकी, एथलेटिक्स और क्रिकेट सहित विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है। अब तक यहां चार करोड़ 17 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। यही नहीं हम सबसे ज्यादा टेस्ट कर रहे हैं तो यहां 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है। अभी 18+ का टीकाकरण उन जिलों में हो रहा है, जहां ज्यादा इंफेक्शन है। हमारा सॉफ्टवेयर भी टेस्टिंग मोड में है। 45 से अधिक आयु के लोगों का टीका भारत सरकार दे रही है। सभी को मुफ्त टीका लग रहा है। टीकाकरण कोविड से बचाव का सुरक्षा कवच है। आप सभी लोग अपना और अपने परिजनों का टीकाकरण जरूर कराएं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महामारी है। संसाधन कितने भी हो, कभी पर्याप्त नहीं होते। आज सभी को मानसिक सम्बल की जरूरत है। चुनौतियों से जूझना खिलाड़ियों से बेहतर कौन जानता है। टीम वर्क का महत्व खिलाड़ी बेहतर जानते हैं। यह समय अनावश्यक टिप्पणियों नहीं, भ्रम फैलाने वाली सूचनाओं के प्रसार का नहीं, एकजुट रहने का है। हमारे चिकित्सक कार्य कर रहे हिंम नर्सिंग स्टाफ लगे हैं। सब समर्पित हैं। हम सभी को एकजुट रहकर इसका सामना करना होगा। हमारी जीत तय है। हर खिलाड़ी समाज का सम्बल बने। लोगों को जागरूक करें। लोगों को बताएं कि शासन द्वारा समय समय पर जारी किए जा रहे गाइडलाइंस का पालन करें।

सुरेश रैना (क्रिकेटर) ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री की सक्रियता लगातार बनी हुई है। हम सभी देखते रहते हैं, लेकिन इस लड़ाई को जीतने के लिए जरूरी है कि हम सभी एकजुट होकर प्रयास करें। बचाव सतर्कता सावधानी बहुत जरूरी है। 

विजय सिंह चौहान (एथेलेटिक्स) ने कहा कि कोविड महामारी से जुड़ी जानकारी को लेकर समाज मे कई तरह के भ्रमित करने वाली जानकारियां हैं। कुछ लोग नेगेटेविटी फैला रहे हैं। हमें इनसे सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रबंध कर रही है लेकिन हमारी जिम्मेदारी भी है। हमें सतर्क, सावधान रहना होगा। 

अशोक ध्यानचंद (हॉकी) ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए कहा कि कोविड से लड़ाई में संयमित जीवनशैली का बड़ा महत्व है। जो जितना फिट है उसे उतना ही कम खतरा है। हम सभी को योग/प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना होगा। मुख्यमंत्री जी अपनी ओर से पूरे इंतज़ाम कर रहे हैं।।हमें समाज में जागरूकता फैलानी चाहिएयूपी यह लड़ाई जरूर जीतेगा। 

प्रीति दुबे (हॉकी) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज समय एकजुट होने का है। कोविड पॉजिटिविटी को हम अपने मन की पॉजिटिविटी से हरा सकते हैं। फेक और भ्रमित करने वाली सूचनाओं से बचना होगा। इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। बाकी सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली प्रेरित करती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ