Pages

उप्र आदर्श व्यापार मंडल मैग्नम प्लाज़ा, गोमतीनगर के पदाधिकारियों ने ली शपथ

अंकुर रस्तोगी अध्यक्ष, प्रतीक भटनागर बने महामंत्री

व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता : एडीसीपी

व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : संजय गुप्ता 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल मैग्नम प्लाजा, गोमती नगर की नवगठित इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने एवं हर समय संघर्ष करने की शपथ ली। शनिवार को मैग्नम प्लाजा कॉम्प्लेक्स, गोमती नगर के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एडीसीपी पूवी एसएम कासिम मौजूद रहे। पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शपथ दिलाई। 

इस मौके पर एडीसीपी पूर्वी ने कहाकि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। व्यापारियों की सहायता के लिए पुलिस प्रशासन 24×7 तैयार है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहाकि अब समय आ गया है कि सभी जाति धर्म के व्यापारी एकजुट होकर अपने वोट की चोट से अपनी समस्याओं पर प्रहार करें। ऐसा करने से निश्चित रूप से समाधान होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्या में तुरंत पहुंचने का आह्वान किया और कहाकि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांसगोमती के प्रभारी मनीष पांडेय, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांसगोमती चेयरमैन अशोक यादव, पत्रकारपुरम के अध्यक्ष गिरीश भार्गव, नगर उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, खुर्रमनगर के व्यापारी नेता संत शरण वर्मा मौजूद रहे।

इन्होंने ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष के पद पर अंकुर रस्तोगी,  महामंत्री के पद पर प्रतीक भटनागर, कोषाध्यक्ष के पद पर अंकित रस्तोगी, उपाध्यक्ष के पद पर आशुतोष सिंह, संगठन मंत्री के पद पर विजय चौरसिया, मंत्री के पद पर शोएब खान, विधि सलाहकार के रूप में किशोर सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इरफान, सलमान बेग एवं विवेक सिंह ने शपथ ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ