Pages

उप्र आदर्श व्यापार मंडल मैग्नम प्लाजा, गोमतीनगर" इकाई गठित

अंकुर रस्तोगी अध्यक्ष, प्रतीक भटनागर बने महामंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के बैनर तले गोमतीनगर, फन मॉल के सामने स्थित मैग्नम प्लाजा के व्यापारियों की बैठक संगठन के ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसगोमती चेयरमैन अशोक यादव एवं ट्रांसगोमती  अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम की उपस्थिति में गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मैग्नम प्लाजा, गोमतीनगर" इकाई का  गठन किया।

संगठन के ट्रांस गोमती इकाई के चेयरमैन अशोक यादव, अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम एवं ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडेय की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अंकुर रस्तोगी, महामंत्री पद पर प्रतीक भटनागर, कोषाध्यक्ष पद पर अंकित रस्तोगी, उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष सिंह, संगठन मंत्री पद पर विजय चौरसिया, मंत्री पद पर शोएब खान, विधि सलाहकार किशोर सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य इरफान, सलमान बेग एवं विवेक सिंह को चुना गया।

इस अवसर पर व्यापारी नेता मनीष पांडे ने कहाकि आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सतत प्रयत्नशील है। ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव ने कहाकि प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना आदर्श व्यापार मंडल  का लक्ष्य है ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने कहाकि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की। नवगठित इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकुर रस्तोगी ने बताया कि अगले सप्ताह 27 अगस्त को नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। बैठक में संगठन के ट्रांस गोमती इकाई के उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाल, बख्शी तालाब के व्यापारी नेता भानु भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ