📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ के पुराने शहर में युवक की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। राजधानी के पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज और सहादतगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने 35 वर्ष युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को रात करीब 8 बजे इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की सनसनीखेज घटना के समय बाजार में काफी भीड़ थी। घटना की जानकारी होने पर सहादतगंज और ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर लहूलुहान पड़े युवक को ट्रामा सेंटर भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक सहादतगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। मौका-ए-वारदात से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया है। 


जानकारी के अनुसार सआदतगंज थाना क्षेत्र के तंबाकू मंडी चौपटिया के पास रहने वाले अकबर अली के 35 वर्षीय बेटे अन्नू उर्फ अनवर को कैम्पबेल रोड पर स्थित बाजपाई पूरी की दुकान के पास सर में गोली मार दी गई। हमलावर के साथ कई अन्य लोग भी आए थे। सर के गोली लगने के बाद अन्नू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। अनु को गोली मारकर भाग रहे एक हमलावर को लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है करीब 2 वर्ष पहले मृतक अन्नू उर्फ अनवर का चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचन मार्केट के पास कथित अपहरण हुआ था यही नहीं अनु के भाई की तंबाकू मंडी में गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। लोगों की माने तो अन्नू का भाई एक दशक पूर्व नाका क्षेत्र में हुए एक व्यापारी के अपहरण कांड में भी जेल जा चुका है।




सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान सड़क पर पड़े अनु उर्फ अनवर को ट्रामा सेंटर भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा का कहना है कि 3 लोगो को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने घटना का स्पष्ट कारण तो नहीं बताया लेकिन घटना के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जतायी गयी है। मृतक अनवर कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें