📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...

Pages

लखीमपुर मामला : भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। लखीमपुर में हुई हिंसा की चिंगारी राजधानी भी पहुंच गई। किसानों की मौत व घटना से आक्रोशित भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में रविवार देर शाम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जानकीपुरम 60 फिट रोड स्थित संगठन कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर पहुँचे और प्रदर्शन किया।


ये भी पढ़ें 

मौके पर पहुँचे एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह को पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि 24 घण्टे के अंदर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो किसान संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय व मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।


प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, मंडल अध्यक्ष नबी अहमद, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी पांडेय, मंडल महामंत्री तेज कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, संतोष परिवर्तक, अजय, असुर, गौरव कुमार, विकास यादव, सीताराम रावत, अनुराग सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें