📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

राजपूत रेजिमेन्टल सेन्टर के 100 साल पूरे होने पर अल्ट्रा मैराथन का आयोजन

लखनऊ। फतेहगढ़ छावनी स्थित राजपूत रेजिमेन्टल सेन्टर की स्थापना के 100 साल पूरे होने का समारोह मनाया जा रहा है। सौ साल पूरे होने पर अपने युद्ध नायकों की याद में, दिनांक 09 नवम्बर 2021 को लखनऊ से राजपूत रेजिमेन्टल सेन्टर फतेहगढ़ तक 187 किमी की दूरी को कवर करते हुए एक अल्ट्रा मैराथन रैली का आयोजन किया गया।  


अल्ट्रा मैराथन का उद्देश्य सौ गौरवशाली वर्षों को याद करना और साथ ही साथ सभी नागरिकों के लिए एक सर्वोपरि आवश्यकता के रूप में फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करना है और साथ ही साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना और शहीदों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने हमारे सुरक्षा और सम्मान के लिए सर्वोच्च वलिदान दिया है। 



अल्ट्रामैराथन को लखनऊ छावनी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और कन्नौज-तालग्राम-कमालगंज होते हुए फतेहगढ सैन्य छावनी में समाप्त हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा सर्वोच्च बलिदान और आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के साथ-साथ 1971 युद्ध के 50वीं वर्षगांठ (स्वर्णिम विजय वर्ष) के अवसर पर हमारे साहसी युद्ध नायकों की वीरता को प्रदर्शित करने के लिए जागरूकता पैदा करना है। 


अल्ट्रा मैराथन प्रतिभागियों में राजपूत रेजिमेन्टल सेन्टर के दो अधिकारी, दस जेसीओ और 50 अन्य पद शामिल रहे। यह रैली राजपूत युद्ध स्मारक पर समाप्त हुआ, जहां एनसीसी के छात्रों, स्कूली छात्रो और राजपूत सैनिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें