📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

तमिलनाडु में वायु सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, सीडीएस विपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे

वी ओ सी डेस्क। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया है। क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगीं। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद शुरू कर दी। 


चॉपर में सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर और लेफ्टिनेंट कर्नल स्तर के अधिकारी सवार थे। वो लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हेलिकॉप्टर में हवलदार सतपाल, एस. एल. लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह समेत कुल 14 लोग सवार थे। 

भारतीय सेना ने घटना की पुष्टि भी कर दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण, इसकी पड़ताल की जा रही है। 

फाइल फोटो 

समाचार एजेंसी के अनुसार कि स्थानीय सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्हें बताया गया है कि स्थानीय लोग 80 प्रतिशत जले हुए दो शवों को स्थानीय अस्पताल ले गए हैं। दुर्घटना के क्षेत्र में कुछ शवों को नीचे की ओर देखा जा सकता है। शवों को निकालने और पहचान की जांच के प्रयास जारी हैं।



इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, बिग्रेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरेश्वर सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल हैं। यह सभी सीडीएस का स्टाफ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें