Pages

2022 आने से पहले लखनऊ से विस्फोटक खबर, पढ़कर हो जायेंगे हैरान, रहें सावधान

लखनऊ। दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल समेत अन्य राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के नये मामलों से यूपी भी अछूता नहीं रह गया है। साल 2022 आने से पहले के 24 घंटे में राज्य में 251 पॉजिटिव मामले सामने आने पर स्वास्थ्य महकमे में हडकंंप मच गया है। ताजा आंकड़ों ने उत्तर प्रदेश में तीसरी लहर के संकेत दे दिये हैं। सरकार और शासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं बावजूद इसके लोग लापरवाह बने हुये हैं। ऐसे में अभी भी समय है सावधान हो जायें, नहीं तो एक बार फिर यूपी में भी पाबंदियां लागू हो जायेंगी। 

बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर में मिले है। यहां एक ही दिन में 61 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। वहीं लखनऊ में 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हडकंप मच गया है। गाजियाबाद में 34, मथुरा में 13 व मेरठ और प्रयागराज में 11 मामलें सामने आएं हैं। इस दौरान 1 लाख 83 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हुई। वही रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या महज 29 रही। बुधवार को लखनऊ में 25 मामलें मिले थे, गुरुवार को संख्या 26 पहुंच गई। शुक्रवार को यह संख्या 49 तक पहुंच गई। वही गौतमबुद्ध नगर में 61 मामलें रिपोर्ट हुए हैं।


साल के अंतिम दिन 251 केस मिले

यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक एक दिन में 1 लाख 83 हजार 401 सैंपल की जांच की गई, जिसमें कोरोना संक्रमण के 251 नए मामले सामने आएं है। इस बीच 29 लोग रिकवर भी हुए। उन्होंने दावा किया कि अब तक प्रदेश में 9 करोड़ 29 लाख 14 हजार 898 सैंपल की जांच हो चुकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 862 हो चुकी है।


यूपी के प्रमुख शहरों में कोरोना के मामलें 

लखनऊ में पॉजिटिव केस 49, रिकवर हुए 3, एक्टिव केस - 152, गौतमबुद्ध नगर में पॉजिटिव केस 61, रिकवर हुए 5, एक्टिव केस - 190, गाजियाबाद में पॉजिटिव केस 34, रिकवर हुए 6, एक्टिव केस - 118, महाराजगंज में पॉजिटिव केस 1, रिकवर हुए 0, एक्टिव केस - 22, मुरादाबाद में पॉजिटिव केस 5, रिकवर हुए 0, एक्टिव केस - 24, मेरठ में पॉजिटिव केस 11, रिकवर हुए 1, एक्टिव केस - 61, आगरा में पॉजिटिव केस 7, रिकवर हुए 2, एक्टिव केस - 24, मथुरा में पॉजिटिव केस 13, रिकवर हुए 0, एक्टिव केस- 31, मुजफ्फरनगर में पॉजिटिव केस 1, रिकवर हुए 0, एक्टिव केस- 7, सहारनपुर में- पॉजिटिव केस 5, रिकवर हुए 4, एक्टिव केस - 15, प्रयागराज में पॉजिटिव केस 11, रिकवर हुए 3, एक्टिव केस - 24, कानपुर में पॉजिटिव केस 4, रिकवर हुए 0, एक्टिव केस - 16, एटा में पॉजिटिव केस 6, रिकवर हुए 0, एक्टिव केस-7, शाहजहांपुर में पॉजिटिव केस 7, रिकवर हुए 0, एक्टिव केस - 9, झांसी में पॉजिटिव केस 5, रिकवर हुए 0, एक्टिव केस-8



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ