Pages

विधानसभा चुनाव में भाजयुमो की भूमिका अहम

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा सम्मेलन का आयोजन तुलसी उद्यान पार्क आलमबाग में किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहाकि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता ऐसा कार्यकर्ता है जो अगर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराता है तो मजबूत डंडे की तरह काम भी करता है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहाकि आने वाली विधानसभा में लखनऊ की सभी सीटों पर युवा मोर्चा के पूर्ण सहयोग एवं कार्यकर्ताओं के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक बहुमत के साथ पुनः सभी विधानसभा जीतेगी।

उत्तर प्रदेश की मंत्री स्वाती सिंह ने कहाकि प्रत्येक चुनाव में युवा मोर्चा ही चुनाव का माहौल बनाता है एवं उसकी चाल पर ही चुनाव निर्भर करता है। मैं स्वयं पूर्व में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हू परंतु युवा मोर्चा की अहमियत और भूमिका को बहुत गंभीरता से जानती हूं।

सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला,लखनऊ महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, विधायक सुरेश तिवारी, भाजपा उत्तर प्रदेश के मंत्री/ युवा मोर्चा के सह प्रभारी सुभाष यदुवंश एवं विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष  नितिन मित्तल, रेशू भाटिया (क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा), प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अंकित पाठक उपस्थित रहे।

सुभाष यदुवंश ने कहाकि हम राम को मानने वाले हैं, समाजवादी पार्टी औरंगजेब को मानने वाले हैं। युवा मोर्चा किसी भी बड़े से बड़े परिवर्तन को करने के लिए सक्षम है जो कि आज की इस विशाल युवा सम्मेलन को देखकर कहां जा सकता है कि आने वाली विधानसभा चुनाव में युवा की महत्वपूर्ण भूमिका है और वह पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहे है। 

मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमित त्रिपाठी एवं अभिषेक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पांडे धीरू, महानगर उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, अंकित पांडे, सौरभ तिवारी, अविनाश यादव, हर्ष शुक्ला, वैभव सिंह, जिला महामंत्री सुमित सिंह, मंत्री मनीष शुक्ला, अतुल सिंह, सचिन सोनकर, अभिषेक श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, अभय सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी सचिन मिश्रा, शोध प्रमुख अमित तिवारी, कार्यसमिति सदस्य चेतन तिवारी, आनंद तिवारी, अभिषेक पांडे, विभव खरे, मंडल अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा, दिव्यांश गोयल, ईशान निगम, सानू सिंह, सौरभ चौहान, विकास मिश्रा, दिनेश पांडे, विमल सिंह, आशीष ओझा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ