Pages

ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी खबर, इस विद्यालय के 51 छात्र संक्रमित, कर्मचारी भी

वीओसी डेस्क। देश में ओमिक्रान संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बीच महाराष्ट्र से बढ़ी खबर आ रही है। यहां के अहमदनगर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्रों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले विद्यालय के 19 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद 450 छात्रों की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़ कर कोरोना का बढ़ा विस्फोट हुआ है। विद्यालय में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 पहुंच गई है। इनमें 3 संक्रमित विद्यालय के कर्मचारी हैं।  

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के तकली धोकेश्वर में स्थित विद्यालय को प्रशासन ने सील कर दिया। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के संक्रमित होने पर पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं संक्रमित छात्रों को अस्पताल और आइसोलेशन में भेज दिया गया है। 


देश के दूसरे राज्यों के स्कूलों में भी संक्रमित मिल रहे हैं। इससे पहले हिमाचल के बिलासपुर में 23, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 29, हरियाणा के अंबाला में चार तो पंजाब के जालंधर में 25 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिल चुकी है। 

देश भर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक 450 से अधिक मामले सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है। यहां ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 110 है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ