📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लूट व गोलीकांड मामला : उप्र आदर्श व्यापार मंडल ने पुलिस को दिया ये अल्टीमेटम

लखनऊ। राजधानी के ट्रांसगोमती क्षेत्र की प्रमुख बाजार कपूरथला में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी निखिल अग्रवाल की श्री तिरुपति जेम्स एंड ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड में सोने के आभूषणों की दुस्साहसिक तरीके से हुई लूट और कर्मचारी को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना से व्यापारियों में खासा आक्रोश है। दिनदहाड़े हुई लूटकांड एवं गोलीकांड की घटना की जानकारी पाकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता कपूरथला मार्केट के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दिनदहाड़े हुई वारदात पर आक्रोश जताया और अपराधियों को पकड़ने और माल बरामद करने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा यदि 72 घंटे में अपराधी नहीं पकड़े गए एवं माल की बरामदगी नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। संजय गुप्ता ने कहाकि इस घटना से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। उन्होंने कहाकि राजधानी में दिनदहाड़े ऐसी घटना चिंता का विषय है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता के साथ ट्रांसगोमती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म बखश अवस्थी, उपाध्यक्ष सुदर्शन कटियार राजीव रस्तोगी, संजय गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, सुधीर पुंडीर, नीरज गुप्ता सहित कई व्यापारी नेता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें