📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित व मौत, कौन-कहाँ

लखनऊ। राजधानी में 24 घंटे के दौरान 2660 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। हालांकि राहत की बात यह है कि 2638 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। लेकिन शनिवार को एक और मरीज की मौत हो गई। लखनऊ में अब कोरोना के 17536 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोग बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिल रहे हैं। 882 लोग कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में संक्रमित मिले हैं। यात्रा कर लौटे 107 लोग संक्रमित हुए हैं। 


कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 48 वर्षीय पुरुष को करीब सात दिन पहले पीजीआई में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन शुक्रवार को मरीज की मौत हो गई। इस साल अब तक यह आठवीं मौत है। शहर में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 2657 की जान जा चुकी है। 

शनिवार को सबसे ज्यादा 377 मामले चिनहट में मिले, अलीगंज में 341 लोग संक्रमित पाए गए। आलमबाग में 328, इन्दिरानगर में 202, सरोजनीनगर में 218 लोग वायरस की गिरफ्त में आ गए हैं।

सर्जरी से पहले 75 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। अस्पताल में काम करने वाले 74 डॉक्टर-कर्मचारी संक्रमित हैं। कमाण्ड हॉस्पिटल में 69 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


2638 मरीज स्वस्थ


शहर में महामारी को मात देने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। शनिवार को 2638 मरीजों ने वायरस को मात दी। इनमें 98-99 फीसदी मरीजों ने घर में रहकर वायरस को हराया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें