📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ में कोरोना का कहर, राजस्थान के सीएम समेत कई हस्तियां संक्रमित

लखनऊ। महाराष्ट्र, मुंबई के बाद उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है। चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 3121 केस यूपी में आए हैं। संक्रमित मामलों की सबसे अधिक संख्या नोएडा और गाजियाबाद में 960 की पुष्टि हुई है। लखनऊ में 408 और मेरठ 401 केस मिलने से इस साल का नया रिकार्ड बन गया है। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 8224 हो गए हैं। 

अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत पहले उन्होंने जौनपुर में एक रैली की थी। 

दिल्ली के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। खबर है कि सीएम होम आइसोलेशन में चले गए हैं। 

कोरोना के एक्टिव केस एक हजार से ज्यादा होने के बाद लखनऊ, गाजियाबाद व नोएडा में आज रात 10 बजे से सुबह तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। होटल और रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुलेंगे और शादियों में सिर्फ 100 लोग ही मौजूद हो सकेंगे। 

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 408 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बुधवार को यह संख्या 288 थी। 11 मरीज ठीक हुये हैं अब शहर में 1153 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा कर लौटे 96 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। मरीज के संपर्क में आने वाले 113 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कमांड हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंचे 26 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। सर्दी-जुकाम और बुखार समेत दूसरे लक्षण ने समस्या बढ़ा दी है। 

डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ में संक्रमण

कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल के दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट वायरस से संक्रमित हैं। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों के 10 डॉक्टर व कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले गोमतीनगर के निजी अस्पताल के 30 कर्मचारी, केजीएमयू के चार रेजिडेंट व एक नियमित डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

लखनऊ में इन इलाकों में कहर

चिनहट, कैसरबाग, गोमतीनगर व फैजाबाद रोड के आस-पास भी मामले बढ़ रहे हैं। चिनहट में 69 और कैसरबाग में 44 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आलमबाग 39, अलीगंज 36, सरोजनीनगर 36, एनके रोड 35, सिलवर जुबली 34, इंदिरानगर 31


  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी कुलपति समेत 18 पॉजिटिव मिले हैं। 
  • आगरा फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर हुए कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।


1000 एक्टिव केस होने पर यह पाबंदिया लागू

इन जिलों में अब स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क बंद रहेंगे।

रेस्टोरेंट, फूड प्वाइंट्स, सिनेमा हॉल में 50% लोग होंगे।

10वीं तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।

कळ कंपनियां वर्क फ्रॉम होम लागू करेंगी।

शादियों में बंद स्थानों पर 100 लोग रहेंगे। खुले स्थान पर 50% लोग ही रहेंगे।

15 से 18 उम्र के छात्रों को वैक्सीन के बाद दो दिन छुट्टी।

धार्मिक स्थलों, चिड़ियाघर, क्लबों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना।

बाजारों में मास्क बिना सामान नहीं देने का निर्णय।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें