📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

लखनऊ उत्तर में हुई सपा की वर्चुअल बैठक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने भले ही सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं लेकिन प्रचार अभियान तेज कर दिया। बूथ स्तर तक वर्चुअल बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष आलोक यादव के नेतृत्व में जूम एप पर कार्यकर्ताओं की वर्चुअल मीटिंग हुई। 

उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों व मुख्य मुद्दे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता कर रहे हैं। पार्टी के निर्देश को मानते हुए व निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। बैठक में पूर्व पार्षद व लखनऊ उत्तर से सपा के प्रबल दावेदार चांद सिद्दीकी, आशुतोष वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, सगीर, रवि यादव सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें