📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

बाल निकुंज : बनाया ग्रीन पोलिंग बूथ, मतदान संग देखें विज्ञान की झलक

लखनऊ। बाल निकुंज स्कूल्स एण्ड कालेजेज लखनऊ की ओर से अमरकान्त सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक) एवं दिनेश कुमार जायसवाल (मण्डलीय विज्ञान अधिकारी) के निर्देशन और कोआडिर्नेटर सुधीर मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को ए.पी.सेन गर्ल्स कालेज चारबाग को ग्रीन पोलिंग बूथ के रूप में विकसित कर मतदाताओं के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। जहां पर उनके लिए एक नया शांतिपूर्ण खुशहाली का संदेश देने वाले स्वच्छ वातावरण में स्वतंत्र व निडर होकर मतदान करने के लिए ग्रीन पोलिंग बूथ स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

यहां बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी व बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी, बाल निकुंज इंटर कॉलेज मोहिबुल्लापुर गर्ल्स विंग सहित अन्य शाखाओं के द्वारा Sustainable & Renewal  Energy पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी है। जिससे मतदाताओं को मतदान के साथ-साथ विज्ञान की एक झलक का आनन्द मिल सके एवं जानकारियां भी अर्जित हो सकें।                                                        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें