Pages

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल : उप्र में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के जिला और महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सीतापुर रोड स्थित शिया कॉलेज के सामने लॉन में हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी "मुन्ना", ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रमुख महासचिव आशुतोष खरे, वरिष्ठ महासचिव यादवेंद्र सिंह गब्बर, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष फुरकान अहमद, महासचिव अजय अवस्थी बंटी, महासचिव महेंद्र सिंह गौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज किशोर साहू सहित कमेटी की पूरी टीम उपस्थित रही। 

बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। लखनऊ के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया कि इस चुनाव में किसको समर्थन दिया जाए उस पर एक-दो दिनों में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक करके निर्णय लिया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना,राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहाकि आने वाले समय में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश में मेहनत करके लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उद्यमी, व्यापारी और किसान सहित आम जनता की भी लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में वर्तमान में चुनाव के नाम पर चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा उद्यमी, व्यापारी के साथ उत्पीड़न पर भी रोष व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ