📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

एक्शन, ड्रामा संग "प्यार में थोड़ा ट्विस्ट" में दिखेगा नवाबों का शहर, नजर आएंगी "अम्माजी"

लखनऊ। परिवारों वालों के बीच पुरानी दुश्मनी के बावजूद फिल्म के हीरो मुकेश जे भारती और नायिका माया एक-दूसरे से प्यार करते हैं। फिल्म में ट्विस्ट उस समय आता है जब ज्वाला सिंह उर्फ मिस्टर वांटेड की एंट्री होती है। हर कोई मिस्टर वांटेड को ढूंढ रहा है। फिल्म अभिनेता मुकेश जे भारती और अभिनेत्री रिचा मुखर्जी की लव केमिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती चर्चित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए फन, लव, एक्शन और कॉमेडी सब कुछ है। 

विवेक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' में जहां कॉमेडी संग नवाबों का शहर दिखेगा वहीं चर्चित धारावाहिक "भाभीजी घर पर हैं" में अम्माजी के कैरेक्टर से सभी को गुदगुदाने वाली सोमा राठौड़ भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 18 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म धमाल मचाएगी। फ़िल्म की लांचिंग के लिए मंगलवार को फ़िल्म के सभी कलाकार नवाबों के शहर पहुंचे। फिल्म की निर्माता मंजू भारती, विजय सिंह भदौरिया है और निर्देशन पार्थो घोष ने किया है। 

लांचिंग के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अभिनेता मुकेश जे भारती ने कहाकि एक्शन ड्रामा से भरपूर फिल्म लखनऊ के पास एक कस्बे की कहानी है और दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। इस फिल्म की शूटिंग हजरतगंज, इमामबाड़ा, चारबाग, आलमबाग, गोमती नगर, पुराना लखनऊ, बक्शी का तालाब, इटौजा सहित सीतापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुई है। फिल्म की निर्माता मंजू भारती ने बताया कि फिल्म प्यार में थोड़ा ट्विस्ट में मुकेश भारती, संतोष शुक्ला, रिचा मुखर्जी, राजेश शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, गोविंद नामदेव, अलका आमीन, सोमा राठौड़, अर्पित भदौरिया जैसे अन्य कलाकार अपनी दमदार भूमिका से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। नूर फातिमा व अजिता सिंह फ़िल्म के सह निर्माता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें