📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

दृष्टि बाधितों, दिव्यांगों ने क्रिकेट मैच के माध्यम से की मतदान की अपील

लखनऊ। यूपी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत लखनऊ में 80 फीसद से अधिक मतदान कराए जाने के लिए स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दृष्टिबाधित, दिव्यांग क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार पांडे के साथ ही कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह उपस्थित रहे। 

मैच लखनऊ ए और लखनऊ बी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ ए टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। लखनऊ बी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन बनाए। लखनऊ ए की टीम 12 ओवर में 138 रन ही बना सकी और लखनऊ बी टीम 18 रन से जीत गई। मैन ऑफ द मैच अजीत रहे। अच्छी गेंदबाजी के लिए लखनऊ ए टीम के शैलेंद्र को पुरस्कृत किया गया। अच्छी बल्लेबाजी के लिए लखनऊ बी टीम के विकास एवं अच्छी फील्डिंग के लिए दिनेश को पुरस्कृत किया गया। मैच के माध्यम से खिलाड़ियों ने सभी से मतदान करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें