📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

सीतापुर से एमएलसी प्रत्याशी पवन सिंह ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर मांगा समर्थन

सीतापुर। एमएलसी चुनाव के लिए सीतापुर के भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार सिंह ने बुधवार को ब्लॉक बिसवां परिसर में एवं सकरन ब्लाक के राजापुर गांव में जनप्रतिनिधियों के साथ परिचय एवं स्वागत सम्मेलन किया। जिसमें उन्होंने जनप्रतिनिधियों से बात करते हुए भारी मतों से जिताने की अपील की और भरोसा दिलाया कि वह सीतापुर जिले में स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे। पवन कुमार सिंह ने कहाकि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में भाजपा सरकार जनता से जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तमाम योजनाएं ऐसी हैं जिन योजनाओं को लाने में हम सभी सक्षम हैं। उन्होंने कहाकि सीतापुर जिले में बेरोजगार युवक एवं युवतियों को विशेष प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाया जाएगा। उन्होंने छोटे-छोटे प्रशिक्षण केंद्र भी सीतापुर जिले में खोलने हेतु विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि जब समाज शिक्षित होगा तो समाज में रोजगार एवं नौकरी की संभावनाएं बढ़ेंगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने भी जनप्रतिनिधियों से पवन कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने हेतु आग्रह किया। जिलाध्यक्ष अचिन कुमार मेहरोत्रा ने जनप्रतिनिधियों से पवन कुमार सिंह को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने हेतु अपील की और विश्वास दिलाया कि जनता एवं जनप्रतिनिधियों का कोई भी कार्य होगा तो वह तन मन एवं धन के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शांति यादव, पूर्व विधायक रामपाल यादव, विधायक निर्मल वर्मा, पूर्व विधायक अजीत कुमार मल्होत्रा, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख बिसवां राकेश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, सकरन ब्लाक प्रमुख एवं प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मोल्हे, बेलझरिया पूर्व प्रधान आशा अवस्थी, ग्राम सभा कोटरा प्रधान राजवीर सिंह, प्रधान रोहित मिश्रा सहित कई ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें