📘 🐦 📸
तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें
🔴 Breaking
Loading news...
Voice of Capital को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
ताजा खबरों के लिए हमें Google पर Follow करें

Pages

तीन दिवसीय स्व. डीपी बोरा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज

लखनऊ। चौक स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुए तीन दिवसीय स्व. डी.पी. बोरा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा व भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया। उत्तर विधानसभा के सभी 5 मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के मैच में उत्तर मंडल 1 के कप्तान विशाल गुप्ता और उत्तर मंडल 2 के कप्तान लवकुश त्रिवेदी ने अतिथियों से खिलाड़ियों का परिचय कराया। जिसके उपरांत उन्होंने प्रदर्शन किक मारकर मैच का शुभारंभ किया।

पहले मैच के पहले हाफ में उत्तर मंडल 1 से 10वे मिनट में दीपांशु ने पहला गोल किया। इसके उपरांत 14वे मिनट में ऋषि कुमार ने दूसरा गोल दागते हुए 2-0 से बढ़त हासिल की। 2 मिनट बाद ही उत्तर मंडल दो से महेश मौर्या ने पहला गोल दागा। दूसरे हाफ में शैलेश टंडन ने आठवें मिनट में एक और गोल करते हुए 3-1 से पहला मैच जीता। उत्तर मंडल 4 के कप्तान राम शरण सिंह व उत्तर मंडल 5 के राकेश पांडेय के नेतृत्व में दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच खेला गया। जिसमें कड़ी टक्कर के बीच कोई भी टीम दोनों हाफ में गोल करने में सफल नहीं हुई। निर्णायक मंडल समिति रेफरी द्वारा पेनाल्टी शूट के निर्णय पर उत्तर मंडल 4 के शेखर मल ने तीसरे प्रयास में गोल करते हुए टीम को विजय दिलाने का श्रेय हासिल किया।

मैच समापन के उपरांत निर्णायक मंडल में जिला फुटबॉल संघ सचिव कन्हैयालाल, प्रवीण गर्ग और देवेंद्र ध्यान चंद्र द्वारा प्रदर्शन के आधार पर घोषित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को विधायक डा. नीरज बोरा ने पहले मैच में ऋषि कुमार व समाजसेविका बिंदु बोरा ने दूसरे मैच में शेखर मल को मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया।
कार्यक्रम संयोजक अनुराग मिश्रा ने बताया कि आज की विजेता दोनों टीम के बीच में कल पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। जबकि दोनों हारी हुई टीम क्वार्टर फाइनल के अंतर्गत पुनः आपस में मैच खेलेंगे और उसमें विजेता टीम बाइ के माध्यम से सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम से मैच खेलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

📢 WhatsApp से जुड़ें