Pages

शिविर में व्यापारियों ने फ़ूड लाइसेंस का कराया नवीनीकरण

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल की इकाई डंडईया बाजार व्यापार मंडल के सहयोग से उद्यमी, व्यापारी के हित में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का शिविर लगाया गया। जिसमें गल्ला, किराना, फल, सब्जी, घी, तेल, डेयरी एवं होटल का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों का लाइसेंस निर्गत किया गया। काफी संख्या में व्यापारियों ने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण भी कराया।

डंडईया बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, डंडईया बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि संगठन समय-समय पर व्यापारियों के हित में विभिन्न शिविर आयोजित कराता रहता है। शिविर में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी डॉ. एसएन यादव एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित थी। इस मौके पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रसपा के प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी "मुन्ना" भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान, सुरेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, अनुज साहू, अरविंद गुप्ता, शिवबालक गुप्ता, मोहम्मद नईम, सुनील जायसवाल, आशीष जायसवाल, व्यापारी नेता मोहम्मद जहीर भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ