लखनऊ। उड़ान संस्था के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में आयोजित 'तुम मुझे यूं न भूला पाओगे' में अनेक विभूतियां उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित हुईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद प्रो. कमला श्रीवास्तव और सरिता सिंह ने डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा, वंदना मिश्रा, संजोली पांडेय, विमल पंत, दीपक त्रिपाठी, मंदाकिनी बहुगुणा शास्त्री, सरोज खुल्बे, कान्तिका मिश्रा को संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंटकर उड़ान लता मंगेशकर सम्मान-2022 से सम्मानित किया।
स्व. लता मंगेशकर के गीतों से सजे कार्यक्रम में उड़ान साइनिंग स्टार समूह के कलाकारों अंजलि, नव्या, अदिती रस्तोगी, यशु, दामिनी, शौर्य और ईशान ने अपलम चपलम चपलाई रे, उड़ान मोरनी मदर्स समूह के कलाकारों बीनू यादव, रचना उपाध्याय, रोली जायसवाल, रचना वर्मा, मोना वर्मा, कीर्ति सिंह, शिल्पी मोहन गुप्ता ने ये गलियां ये चौबारा गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर स्व: लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


0 टिप्पणियाँ